Nifty Prediction : रामदेव अग्रवाल का बड़ा अनुमान, 2035 से पहले निफ्टी जाएगा 50,000 पार?

रामदेव अग्रवाल के मुताबिक निफ्टी 50000 तक 6 से 9 साल में पहुंच सकता है. जानिए कमाई, पीई, सिप और घरेलू निवेश कैसे तय करेंगे बाजार की अगली बड़ी दिशा और चाल.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

अनुमान कंपनी कमाई में करीब 12 फीसदी सालाना बढ़त पर टिका है

पीई 24 गुना हो तो लक्ष्य तक पहुंचने की रफ्तार तेज होगी

पीई 18 गुना रहने पर सफर लंबा होगा पर बढ़त संभव रहेगी

Nifty Prediction : भारतीय शेयर बाजार में निफ्टी 50,000 का आंकड़ा अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. अगर निफ्टी इस स्तर पर पहुंचता है, तो मौजूदा स्तर से इंडेक्स करीब दोगुना हो जाएगा. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन **रामदेव अग्रवाल** ने निफ्टी के 50,000 तक पहुंचने को लेकर तीन अलग-अलग अनुमान बताए हैं. उनके मुताबिक, यह लक्ष्य अगले 6 से 9 साल में हासिल हो सकता है और 2035 से पहले निफ्टी के 50,000 छूने की संभावना काफी ज्यादा है.