Market Outlook : शेयर बाजार में अगले हफ्ते क्या होगा? Nifty, Bank Nifty और सेक्टर्स का पूरा Outlook
अगले हफ्ते शेयर बाजार में निफ्टी, बैंक निफ्टी, सेक्टर चाल और क्रूड की दिशा सबसे अहम रहेगी. जानिए कहां है सपोर्ट, रेजिस्टेंस और कैसी हो सकती है रणनीति.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
पिछले हफ्ते हल्की मुनाफावसूली रही, लेकिन मिडकैप शेयरों में खरीदारी दिखी
मीडिया, कैपिटल मार्केट, रियल्टी और डिफेंस सेक्टर में सबसे ज्यादा मजबूती रही
मेटल, एफएमसीजी, ऑटो और आईटी शेयरों में दबाव बना रहा
Market Outlook : शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता मिलाजुला रहा. लगातार दो हफ्तों की तेजी के बाद इस बार बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली. हालांकि गिरावट बहुत बड़ी नहीं रही, लेकिन ऊपरी स्तरों पर निवेशकों की सतर्कता जरूर बढ़ी है. अब अगले हफ्ते बाजार की नजर निफ्टी के अहम समर्थन और रुकावट वाले स्तरों के साथ-साथ कच्चे तेल की कीमतों पर भी रहेगी.
