Market Outlook : 24 हजार के नीचे फिसला Nifty, Auto और Midcap में भारी बिकवाली, अगले हफ्ते इन स्तरों पर रहेगी नजर
बीते हफ्ते निफ्टी 24 हजार के नीचे बंद हुआ. ऑटो और मिडकैप में दबाव रहा, जबकि तेल-गैस शेयर टिके रहे. अगले हफ्ते 23,800, 24,000 और 57,500 पर खास नजर रहेगी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बैंक शेयरों में कमजोरी कम रही, इसलिए गिरावट थोड़ी संभली
तेल-गैस, ऊर्जा और सीपीएसई में खरीदारी बनी रही
बड़े और मझोले शेयरों में फर्क बढ़ा, चुनिंदा शेयर चमके
Market Outlook : शेयर बाजार के लिए बीता कारोबारी हफ्ता निवेशकों के लिहाज से कमजोर रहा. Nifty एक बार फिर 24 हजार के अहम स्तर के नीचे फिसल गया, जबकि Nifty MidCap Select में इससे भी ज्यादा गिरावट देखने को मिली. हालांकि, बाजार में हर तरफ बिकवाली नहीं रही. Oil & Gas, CPSE और Energy जैसे कुछ क्षेत्रों में खरीदारी बनी रही, जबकि कई बड़े शेयरों में तेज गिरावट ने बाजार पर दबाव बढ़ाया. ऐसे में अगले हफ्ते बाजार की दिशा के लिए 24 हजार का स्तर बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. इसके साथ ही Bank Nifty, Midcap शेयरों और अलग-अलग सेक्टर्स में होने वाली खरीदारी और बिकवाली पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.
