जुलाई में फिर चमकेगा Nifty? 25 साल के आंकड़े दे रहे हैं मजबूत संकेत
जून में करीब 2 फीसदी चढ़ने के बाद निफ्टी पर अब जुलाई की नजर है. 25 साल के आंकड़े, सस्ता कच्चा तेल और स्थिर रुपया इस बार भी बाजार को सहारा दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
जुलाई में Nifty का औसत रिटर्न 2.19 फीसदी रहा है
सामान्य मानसून और पहली तिमाही नतीजों की उम्मीद बाजार संभालती रही
कच्चा तेल 72 डॉलर पर आने से लागत दबाव घट सकता
जून में निफ्टी करीब 2 फीसदी चढ़ा है और अब बाजार की नजर जुलाई पर है. पुराने आंकड़े बताते हैं कि ये महीना भारतीय शेयर बाजार के लिए अक्सर मजबूत रहा है.सैमको सिक्योरिटीज के जुटाए आंकड़ों के मुताबिक, 2001 से 2025 के बीच निफ्टी 50 ने जुलाई में 25 में से 18 बार बढ़त दर्ज की है. यानी जुलाई में बाज़ार के ऊपर जाने के 72 फीसदी चांस है