Stock Market : बाजार खुलते ही बिकवाली हावी, निजी बैंक संभले, मेटल शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव
अमेरिका से ब्याज दरों के सख्त संकेत और कच्चे तेल की तेजी के बीच निफ्टी-सेंसेक्स गिरावट के साथ खुले. मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली दिखी.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
अमेरिका में ब्याज दरों के सख्त संकेत से निवेशकों की चिंता बढ़ी
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने घरेलू बाजार की धारणा कमजोर की
निफ्टी पचास के सिर्फ आठ शेयर बढ़त में कारोबार शुरू कर पाए
Stock Market : भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की है. अमेरिका से मिले नकारात्मक संकेत, वैश्विक बाजारों में जारी दबाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने घरेलू बाजार के निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर किया है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी और सेंसेक्स दोनों लाल निशान में नजर आए, जबकि मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली. बाजार की शुरुआत में बैंकिंग सेक्टर के कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी जरूर दिखाई दी, लेकिन इसके अलावा ज्यादातर प्रमुख सेक्टर्स में दबाव बना रहा. ऐसे में आज का कारोबारी सत्र निवेशकों के लिए काफी अहम माना जा रहा है.
