Share Market : अमेरिकी तेजी और एशियाई कमजोरी के बीच आज कैसी रहेगी बाजार की चाल
अमेरिकी बाजार की रिकॉर्ड तेजी, एशियाई कमजोरी, निफ्टी एक्सपायरी और Q1 नतीजों के बीच आज शेयर बाजार में उतार चढ़ाव और चुनिंदा शेयरों पर खास नजर रहेगी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
निफ्टी की वीकली एक्सपायरी से आज उतार चढ़ाव बढ़ने की आशंका
अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए, टेक शेयरों में मजबूत खरीदारी
एशियाई बाजार कमजोर रहे, तेल और कीमती धातुओं में भी नरमी
Q1 अपडेट्स से कई शेयर फोकस में
Share Market : घरेलू शेयर बाजार के लिए आज का कारोबारी सत्र कई अहम संकेतों के साथ शुरू होने जा रहा है. एक तरफ अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए हैं, वहीं दूसरी ओर एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है. आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी भी है, इसलिए कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है. इसके अलावा आने वाले दिनों में शुरू होने वाला पहली तिमाही का नतीजा सीजन भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा.
