10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ी, ₹8,000 की नौकरी से निखिल कामथ ने बदली राह

10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने, ₹8,000 की नौकरी करने और जोखिम उठाने से शुरू हुई निखिल कामथ की राह जेरोधा तक पहुंची. जानें कैसे बनी यह बड़ी कामयाबी की कहानी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

17 साल की उम्र में निखिल ने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ी

point

कॉल सेंटर की नाइट शिफ्ट में उनकी पहली सैलरी ₹8,000 थी

point

कम उम्र में पुराने मोबाइल खरीदकर बेचने से कारोबार की समझ बनी

कई लोग मानते हैं कि बड़ी सफलता के लिए अच्छी डिग्री, बड़ी यूनिवर्सिटी और शानदार नौकरी जरूरी होती है। लेकिन Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामथ की कहानी इस सोच को चुनौती देती है। एक ऐसा लड़का, जिसे स्कूल से कभी लगाव नहीं था, जिसने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और ₹8,000 महीने की नौकरी से करियर शुरू किया, आज भारत के सबसे सफल उद्यमियों में गिना जाता है।