Mutual Fund Scan: Nippon India Small Cap Fund: क्या अब भी SIP के लिए है Best?

Nippon India Small Cap Fund के 10 साल रिटर्न, SIP से बन सकने वाली रकम, खर्च और जोखिम को आसान भाषा में समझें. जानें लंबी अवधि के लिए यह विकल्प कितना मजबूत है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

फंड 2010 में शुरू हुआ और इसका एयूएम करीब 78 हजार करोड़

पोर्टफोलियो में 200 से ज्यादा कंपनियां हैं, एक शेयर पर निर्भरता कम

वित्तीय सेवाएं, पूंजीगत सामान, इंडस्ट्रियल और हेल्थकेयर सेक्टर में बड़ा निवेश

Small Cap Funds ने पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों का ध्यान खूब खींचा है. तेजी के दौर में इन फंड्स ने शानदार रिटर्न दिए, लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ते ही Small Cap शेयरों में गिरावट भी तेज हो सकती है. ऐसे में निवेशकों के सामने बड़ा सवाल है कि क्या अभी भी Small Cap Fund में SIP शुरू करना सही फैसला है? और अगर हां, तो क्या Nippon India Small Cap Fund इस कैटेगरी में मजबूत विकल्प हो सकता है? आइए इस फंड के रिटर्न, पोर्टफोलियो, खर्च और जोखिम को आसान भाषा में समझते हैं.