'इलेक्ट्रिक वाहनों पर और सब्सिडी की जरूरत नहीं', नितिन गडकरी के बयान के बाद महंगे होंगे EV वाहन?
Nitin Gakdari on EV Subsidy: नितिन गडकरी का मानना है कि अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि अब ईवी वाहनों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. उनके इस बयान के बाद संभावना है कि ईवी वाहन महंगे हो सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Subsidy on Electric Vehicles: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर सब्सिडी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. नितिन गडकरी का मानना है कि अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि अब ईवी वाहनों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. परिवहन मंत्री के बयान के बाद संभावना जताई जा रही है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है.
