‘नो UPI डे’ का ऐलान, 500 कारोबारी संगठन MDR के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

2 अक्टूबर को देशभर के कारोबारी नो यूपीआई डे मनाएंगे. 2,000 रुपये से ऊपर व्यापारी भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 फीसदी एमडीआर के खिलाफ यह बड़ा विरोध होगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

देशभर के करीब 500 कारोबारी संगठन 2 अक्टूबर को विरोध करेंगे

विरोध का कारण 2,000 रुपये से ऊपर यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क

कारोबारियों का कहना है कम मार्जिन में अतिरिक्त खर्च संभालना मुश्किल

देशभर के कारोबारी और व्यापारी संगठनों ने 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’ मनाने का ऐलान किया है. यह विरोध 15 अक्टूबर से ₹2,000 से ज्यादा के पात्र UPI मर्चेंट पेमेंट पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR के खिलाफ किया जा रहा है.