नोएल टाटा बने रतन टाटा के उत्तराधिकारी, वायरल हुईं नोएल की बहु मानसी किर्लोसकर टाटा

Manasi Kirloskar Tata: मानसी टाटा शादी से पहले मानसी किर्लोस्कर होती थी. देश की दिग्गज कॉरपोरेट वुमन है जो अपनी ससुराल टाटा का नहीं, पिता विक्रम किर्लोस्कर का बिजनेस अंपायर संभाल रही हैं. मानसी टाटा के पति नेविल टाटा नोएल टाटा के बेटे हैं. रतन टाटा भी मानसी के ससुर हुए. दादी सिमोन टाटा हुईं. सास आलू मिस्त्री हैं, जो साइरस मिस्त्री की बहन हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Mansi Tata: रतन टाटा के जाने से टाटा परिवार और टाटा ग्रुप में बड़े-बड़े फेरबदल शुरू हो गए हैं. रतन टाटा की विरासत सौतेले भाई नोएल टाटा को मिली है. चर्चा में आ गई हैं नोएल टाटा की बहू मानसी टाटा. टाटा परिवार की नई जेनरेशन में बिजनेस, कॉरपोरेट वर्ल्ड में मानसी जितना एक्सपीरियंस और एक्सपोजर किसी के पास नहीं है.