बैंकिंग सेक्टर पर Nomura का भरोसा, इन बैंकिंग शेयरों पर दी 'Buy' रेटिंग !
Nomura की रिपोर्ट में भारतीय बैंकिंग सेक्टर की मजबूत लोन ग्रोथ, बढ़ती नकदी और FCNR जमा का असर दिखा. जानें ICICI, HDFC समेत किन 6 बैंक शेयरों को Buy का भरोसा मिला.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
जून 2026 में सिस्टम की क्रेडिट ग्रोथ बढ़कर 18.3 फीसदी रही
मई और अप्रैल के मुकाबले लोन देने की रफ्तार लगातार तेज हुई
सर्विस सेक्टर में कर्ज बढ़त सबसे ज्यादा 21 फीसदी दर्ज हुई
भारतीय बैंकिंग सेक्टर को लेकर विदेशी ब्रोकरेज फर्म Nomura ने एक पॉजिटिव आउटलुक पेश किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि देश में लोन ग्रोथ की रफ्तार फिलहाल मजबूत बनी हुई है और वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही तक इसमें मजबूती जारी रह सकती है. इसके अलावा बैंकिंग सिस्टम में बढ़ी लिक्विडिटी और विदेशी मुद्रा प्रवाह को देखते हुए Nomura ने कुछ बैंक शेयरों को अपनी पसंदीदा लिस्ट में शामिल किया है.
