अब बिना SIM के फोन में नहीं चलेगा WhatsApp-Telegram, सरकार का नया आदेश लागू

केंद्र सरकार ने नया नियम लागू करते हुए मैसेजिंग ऐप्स को मोबाइल की एक्टिव SIM से अनिवार्य रूप से जोड़ दिया है, जिससे SIM हटते ही ऐप बंद हो जाएगा. इसके अलावा, WhatsApp Web जैसे प्लेटफॉर्म पर हर छह घंटे में दोबारा QR कोड से लॉगिन करना होगा ताकि साइबर फ्रॉड पर रोक लगाई जा सके.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

केंद्र सरकार ने मैसेजिंग ऐप्स को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब व्हाटसएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट, अराटाई और जोश जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म उसी मोबाइल में चल पाएंगे, जिसमें यूजर की सक्रिय (Active) सिम लगी होगी. सरकार का कहना है कि इससे साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने में आसानी होगी.