बुढ़ापे के लिए कितने पैसे चाहिए? 1.5 करोड़ रुपये का लक्ष्य भी पड़ सकता है कम

एचडीएफसी पेंशन की नई स्टडी बताती है कि एनपीएस को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है, लेकिन रिटायरमेंट के लिए जरूरी रकम का अनुमान आज भी कम है. जानें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

NPS प्रेफरेंस इंडेक्स 2023 के 54 अंक से बढ़कर 2026 में 57 अंक

रिटायरमेंट के लिए लक्ष्य 1.34 करोड़ से बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये

69 फीसदी लोगों को बाद में परिवार से आर्थिक मदद की उम्मीद

बुढ़ापे में सबसे बड़ी चिंता, बढ़ता मेडिकल खर्च

भारतीय अब रिटायरमेंट को लेकर पहले से ज्यादा गंभीर हो रहे हैं. NPS पर भरोसा बढ़ा है और लोग बुढ़ापे के लिए ज्यादा पैसा जोड़ने का लक्ष्य भी तय कर रहे हैं. लेकिन एक बड़ी कमी अब भी है लोग यह सही तरीके से अंदाजा नहीं लगा पा रहे कि रिटायरमेंट के बाद उन्हें वास्तव में कितने पैसे की जरूरत होगी. HDFC Pension की NPS Preference Index Study 2026 में यह बात सामने आई है. स्टडी के मुताबिक, NPS को लेकर लोगों की पसंद और भरोसा बढ़ा है. 2023 में NPS Preference Index 54 अंक था, जो 2026 में बढ़कर 57 अंक हो गया है.