NSE ने बनाया नया रिकॉर्ड, Crude Oil Options में एक दिन में ₹2,006 करोड़ का प्रीमियम टर्नओवर
NSE के क्रूड ऑयल ऑप्शंस ने 9 जुलाई 2026 को नया रिकॉर्ड बनाया. प्रीमियम टर्नओवर, कारोबार और ओपन इंटरेस्ट में उछाल से एक्सपायरी बदलाव का असर साफ दिखा.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
NSE के Crude Oil Options में ₹2,006 करोड़ का रिकॉर्ड टर्नओवर
47.33 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स का सबसे बड़ा ट्रेडिंग वॉल्यूम
एक्सपायरी बदलाव के बाद निवेशकों की भागीदारी बढ़ी
देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE ने कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में नया रिकॉर्ड बनाया है. एक्सचेंज ने बताया कि उसके Crude Oil Options में 9 जुलाई 2026 को अब तक का सबसे ज्यादा ₹2,006.49 करोड़ का डेली प्रीमियम टर्नओवर दर्ज किया गया. इसके साथ ही 47.33 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स का रिकॉर्ड ट्रेडिंग वॉल्यूम और 1.14 लाख से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट्स का इंट्राडे ओपन इंटरेस्ट भी दर्ज हुआ.
