NSE IPO Listing: NSE IPO की एंट्री फीकी, 1785 रुपये से 1800 रुपये पर शेयर लिस्ट, 1% से भी कम लिस्टिंग गेन

NSE के शेयर 1785 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 1800 रुपये पर लिस्ट हुए. बाद में भाव 1862 रुपये तक पहुंचा, जबकि पूरा आईपीओ 5.71 गुना भरा था. अब आगे नजर रहेगी.

ADVERTISEMENT

The NSE stock has made its market debut only on BSE as per SEBI rules, which disallow shares of a stock exchange to be listed on its own platform.
The NSE stock has made its market debut only on BSE as per SEBI rules, which disallow shares of a stock exchange to be listed on its own platform.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

आईपीओ का आकार 22562 करोड़ रुपये रहा और कुल 5.71 गुना भरा

क्यूआईबी निवेशकों ने सबसे मजबूत दिलचस्पी दिखाई, श्रेणी 12.68 गुना सब्सक्राइब हुई

पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल था, कंपनी को नई रकम नहीं मिली

NSE IPO Listing: देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE यानी National Stock Exchange के शेयरों की शेयर बाजार में एंट्री हो गई है. NSE के IPO को निवेशकों की तरफ से मजबूत प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद इसकी लिस्टिंग मामूली प्रीमियम पर हुई. 1785 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले NSE के शेयर BSE पर 1800 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए. यानी IPO निवेशकों को लिस्टिंग के वक्त सिर्फ 0.84 फीसदी का Listing Gain मिला. हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली. कारोबार के दौरान NSE का शेयर बढ़कर 1862 रुपये के करीब पहुंच गया, जो इश्यू प्राइस से करीब 4.3 फीसदी ऊपर है. वहीं, आज के कारोबार में NSE शेयर का लो 1800 रुपये ही रहा, यानी लिस्टिंग प्राइस से नीचे जाने की स्थिति नहीं बनी.