NSE vs BSE: NSE की लिस्टिंग के बाद BSE का क्या होगा? एक का दबदबा, दूसरे की Growth Story, किसमें सबसे बड़ा मौका ?

NSE की लिस्टिंग के बाद निवेशकों के सामने नया सवाल है. बाजार पकड़, ग्रोथ, जोखिम और ब्रोकरेज राय के आधार पर समझें BSE और NSE में अभी किसकी कहानी ज्यादा मजबूत दिखती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

NSE के पास कैश और फ्यूचर्स कारोबार में बहुत मजबूत पकड़ है

कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा डेरिवेटिव्स गतिविधि पर टिका है

BSE ने हाल के वर्षों में ऑप्शंस कारोबार में हिस्सेदारी बढ़ाई है

NSE की शेयर बाजार में लिस्टिंग के साथ Exchange Sector में एक नया मुकाबला देखने को मिल रहा है. लिस्टिंग के पहले दिन NSE का शेयर करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ ₹1,841 के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि BSE का शेयर करीब 0.9 फीसदी की गिरावट के साथ ₹3,242 के आसपास था. लेकिन सिर्फ एक दिन के भाव से यह तय नहीं किया जा सकता कि दोनों में कौन सा शेयर निवेश के लिहाज से बेहतर है.