NSE Investor Base: शेयर बाजार में उत्तर भारत का दबदबा, यूपी बना सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन
एनएसई के ताजा आंकड़े बताते हैं कि उत्तर भारत नए निवेशक जोड़ने में सबसे आगे है. छोटे शहरों के युवा, खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार से, तेजी से शेयर बाजार में आ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मई 2026 में उत्तर प्रदेश से करीब 1.7 लाख नए निवेशक जुड़े
तीस साल से कम उम्र वालों की हिस्सेदारी 38.3 प्रतिशत तक पहुंची
निवेशकों की औसत उम्र 38 साल से घटकर 33 साल रह गई
भारत के शेयर बाजार में निवेशकों का नक्शा तेजी से बदल रहा है. कभी निवेश का केंद्र सिर्फ मुंबई, दिल्ली और देश के बड़े शहरों तक सीमित माना जाता था, लेकिन अब छोटे शहरों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में नए निवेशक शेयर बाजार से जुड़ रहे हैं. NSE के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर भारत देश में नए निवेशकों को जोड़ने के मामले में सबसे आगे निकल गया है.
