7 सितंबर से शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, NSE ने बदले Pre-Open के नियम, जानें क्या होगा असर !
एनएसई 7 सितंबर से प्री-ओपन सेशन का तरीका बदल रहा है. सुबह 9:05 के बाद मार्केट ऑर्डर नहीं लगेंगे, जबकि ओपनिंग प्राइस तय करने में रैंडम क्लोजर भी लागू होगा.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बाजार खुलने का समय वही रहेगा, बदलाव सिर्फ शुरुआती प्रक्रिया में है
सुबह के पहले पांच मिनट में दो तरह के ऑर्डर लगाए जाएंगे
तय कीमत वाले ऑर्डर से खुलते भाव में ज्यादा साफ तस्वीर बनेगी
शेयर बाजार में ट्रेड करने वाले निवेशकों के लिए 7 सितंबर 2026 से NSE के Pre-Open Session में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. बाजार सुबह 9:15 बजे ही खुलेगा, लेकिन उससे पहले Order लगाने और Opening Price तय करने की प्रक्रिया बदल जाएगी. सबसे अहम बदलाव यह है कि सुबह 9:05 बजे के बाद नया Market Order स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके अलावा Orders लेने की प्रक्रिया कब खत्म होगी, इसका Exact Time भी पहले से पता नहीं होगा.
