अक्टूबर में शेयर बाजार की दिशा बदलेंगे ये 5 संकेत, FII Flow से Q2 Earnings तक समझिए पूरी तस्वीर !

सितंबर में करीब 6% गिरने के बाद अक्टूबर में शेयर बाजार की दिशा क्या होगी? जानिए FII Flow, US Bond Yield, Crude Oil, Rupee और Q2 Earnings से जुड़े 5 बड़े संकेत और एक्सपर्ट्स का बाजार पर नजरिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

विदेशी निवेशकों की बिकवाली और ऊंची अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बाजार पर दबाव बना रही हैं

महंगा कच्चा तेल और कमजोर रुपया भारत की महंगाई, आयात लागत और निवेश धारणा को प्रभावित कर सकते हैं

त्योहारी खपत और दूसरी तिमाही के नतीजे बाजार को घरेलू स्तर पर सहारा देने वाले अहम संकेत होंगे

सितंबर शेयर बाजार के लिए मुश्किल महीना रहा. Nifty में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई और सितंबर सीरीज में करीब 1,400 अंकों की कमजोरी देखने को मिली. इसके साथ ही Nifty लगातार आठ हफ्तों तक गिरा.