Ola Electric के शेयर की तेज उड़ान, क्या ये टर्नअराउंड है या सिर्फ रिकवरी?
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में तेज वापसी दिखी है, लेकिन बाजार हिस्सेदारी, आमदनी और लगातार घाटा अब भी बड़ी चुनौती हैं. आगे की तिमाहियां तस्वीर साफ करेंगी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
52 हफ्ते के निचले स्तर से 86% की रिकवरी
जून तिमाही में डिलीवरी करीब दोगुनी
घाटा घटा, लेकिन रेवेन्यू 45% गिरा
अगस्त में मार्केट शेयर घटकर सिर्फ 7.7%
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है. बढ़ती EV डिमांड के बीच Ola Electric के शेयर में भी हाल के महीनों में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है. मार्च 2026 में करीब ₹22 का 52 हफ्तों का निचला स्तर बनाने के बाद शेयर अब करीब 86 फीसदी तक चढ़ चुका है. बुधवार को भी शेयर में 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई.
