OnePlus Shutdown: अमेरिका और यूरोप से पीछे हट रहा OnePlus, क्या भारत पर भी असर पड़ेगा ?

OnePlus के अमेरिका और यूरोप से पीछे हटने की खबर ने भारत के यूजर्स की चिंता बढ़ाई है. कंपनी ने राहत दी, लेकिन आगे सॉफ्टवेयर और सर्विस पर नजर रहेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

कंपनी ने कभी आधी कीमत पर प्रीमियम अनुभव देकर बाजार बदला

अब धीमी मांग और बढ़ती लागत से दबाव लगातार बढ़ रहा

एप्पल, सैमसंग, पिक्सल और मोटोरोला से मुकाबला पहले से कठिन

कभी प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने वाला OnePlus आज अपने भविष्य को लेकर सवालों के घेरे में है. जिस ब्रांड ने कम कीमत में फ्लैगशिप जैसा अनुभव देकर लाखों लोगों का भरोसा जीता, अब उसी के अमेरिका और यूरोप से कारोबार समेटने की चर्चा तेज है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह बदलाव सिर्फ पश्चिमी बाजारों तक सीमित रहेगा या आने वाले समय में इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है.