ऑनलाइन शॉपिंग में 70% डिस्काउंट का खेल होगा खत्म! 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे ई-कॉमर्स के नए कड़े नियम
1 जनवरी 2027 से ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदलेंगे. ई-कॉमर्स कंपनियों को 30 दिनों की सबसे कम कीमत और स्पॉन्सर्ड प्रोडक्ट्स का खुलासा करना होगा. जानें नए कंज्यूमर रूल्स की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

डिस्काउंट के खेल पर लगेगा लगाम !
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
डाक पैटर्न पर लगेगी रोक.
सख्त होंगे शिकायत के नियम.
अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान 50%, 60% या 70% तक के भारी-भरकम डिस्काउंट को देखकर खरीदारी का फैसला लेते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. सरकार ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नए और कड़े नियम लागू करने जा रही है. इसके तहत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर मिलने वाले लुभावने और फर्जी डिस्काउंट्स के खेल पर नकेल कसी जाएगी.
