Share Market Today: ग्लोबल संकेतों से भारतीय बाजार में हलचल, जानें आज कहां नजर रखें
ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों के बीच आज भारतीय बाजार में हलचल दिख सकती है. हालांकि, निफ्टी की वीकली एक्सपायरी, कल आने वाली RBI पॉलिसी और SEBI के नए क्लोज़िंग ऑक्शन सेशन के असर को देखते हुए ट्रेडर्स को आज सतर्क रहकर रणनीति बनाने की ज़रूरत है.
ADVERTISEMENT

Share Bazar Pre Market Update
आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार (4 अगस्त 2026) को भारतीय शेयर बाजार में मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की गई है, वहीं दूसरी तरफ मिडिल ईस्ट में तनाव और SEBI के नए Closing Auction Session (CAS) के नियमों के बीच ट्रेडर्स की नजर आज की WEEKLY EXPIRY पर बनी हुई है.
