Policybazaar की कमाई पर IRDAI की कैंची! 30% तक धड़ाम हुआ PB Fintech

आईआरडीीएआई के नए कमीशन प्रस्ताव से पीबी फिनटेक पर दबाव बढ़ा है. जानिए पॉलिसीबाजार की कमाई, शेयर और आगे बनने वाले नियमों पर कितना असर पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

PB Fintech का शेयर 30% तक टूटा

मार्केट कैप ₹23,000 करोड़ घटा

IRDAI ने कमीशन कैप का प्रस्ताव रखा

हेल्थ रिन्यूअल पर 5-10% कमीशन प्रस्तावित

लाइफ इंश्योरेंस पर 5-20% कमीशन कैप

Policybazaar की पैरेंट कंपनी PB Fintech के शेयर में 24 सितंबर को भारी गिरावट देखने को मिली. शेयर कारोबार के दौरान करीब 30 फीसदी तक टूट गया. इस गिरावट की वजह कंपनी के तिमाही नतीजे या कारोबार से जुड़ी कोई खबर नहीं, बल्कि इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI का नया प्रस्ताव है.IRDAI ने इंश्योरेंस की बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े कमीशन और खर्च के नियमों में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा है. बाजार को आशंका है कि अगर ये प्रस्ताव मौजूदा रूप में लागू होते हैं, तो पॉलिसीबाजार जैसे डिजिटल इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म की प्रति पॉलिसी कमाई पर दबाव आ सकता है.