5000 Rupees Monthly Investment Strategy: हर महीने बचते हैं 5000 रूपये? जानिए FD, RD और SIP में से कहां पैसा लगाने पर तैयार होगा तगड़ा फंड!
₹5000 Monthly Savings Investment : हर महीने 5,000 रूपये की बचत तो कर ली, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि इसे FD, RD या SIP में लगाएं? जानिए अपने फाइनेंशियल गोल्स और सही टाइमलाइन के हिसाब से सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाला इन्वेस्टमेंट प्लान!
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
निवेश चुनने से पहले पैसे की जरूरत का समय तय करना जरूरी
छोटे लक्ष्य में सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता मानना चाहिए
15 साल तक ₹5,000 महीने बचाने पर कुल ₹9 लाख लगेंगे
FD vs RD vs SIP Comparison : महीने की आखिरी तारीखें और खाते में बचे 5,000 रूपये. पहली नजर में यह रकम बहुत बड़ी नहीं लगती, लेकिन अगर इस छोटे से अमाउंट को सही दिशा मिल जाए, तो यही बचत आपकी वित्तीय आजादी का पासपोर्ट बन सकती है। अब सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह खड़ा होता है कि इस पैसे का करें क्या? बैंक में FD (Fixed Deposit) करा दें, हर महीने RD (Recurring Deposit) में डालें या फिर म्यूचुअल फंड की SIP (Systematic Investment Plan) शुरू कर दें? ज्यादातर आम निवेशक इसी तिराहे पर आकर भ्रमित हो जाते हैं और बिना किसी रणनीति के अपना पैसा गलत जगह फंसा बैठते हैं। अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो चलिए बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि आपकी जेब के 5,000 रूपये के लिए असली 'मास्टरप्लान' क्या होना चाहिए।
