Personal Finance: 15 साल की नौकरी में कर लिया ये जुगाड़ तो 40 की उम्र में घर बैठे मिलेंगे डेढ़ लाख मंथली

राहुल (काल्पनिक नाम) की एक मल्टीनेशल कंपनी में नौकरी लग गई है. शुरूआती सैलरी 55,000 रुपए टेक होम है. राहुल फिलहाल अपनी सैलरी का 20 फीसदी मंथली एसआईपी कर रहे हैं. उनका टारगेट है 40 साल की उम्र में एक बड़ा फंड इकट्‌ठा करना.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

आज का युवा रिटायरमेंट की उम्र तक नौकरी नहीं करना चाह रहा है. आज का युवा तेजी से सोच रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है. वो अपनी पूरी ऊर्जा के साथ अधिकतम 40 साल तक नौकरी करना चाह रहा है. उसके बाद की लाइफ वो अपने हिसाब से जीना चाह रहा है. कुछ ऐसी ही सोच है 25 साल के राहुल की.