FD करने से पहले जान लीजिए ये 9 बातें, ध्यान नहीं दिया हो जाएगा नुकसान

अक्सर लोग पूरी जानकारी के बिना निवेश कर देते हैं. फिर मंथली पैसे भी जमा करते हैं और सटीक रिटर्न नहीं मिलने पर प्लान को कोसते हैं. हम आपको बता रहे हैं FD के बारे में. यदि कुछ बातों का पहले ही ध्यान रख लिया तो ही मिलेंगे अच्छे रिटर्न.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

अक्सर एकमुश्त राशि को बैंक में सुरक्षित रखकर उसपर हर माह एक राशि पाने के लिए FD लोकप्रिय है. अक्सर लोग जमीन बेचने पर मिले पैसे, दूसरे आय से एकमुश्त मिले पैसों का एफडी कर हर माह एक राशि पाते हैं जिससे उन्हें दैनिक खर्च में सहयोग भी मिलता है और उनका मूलधन बैंक में सुरक्षित भी रहता है. हालांकि इसके लिए भी कुछ बातों का ध्यान देना पड़ता है. यदि इन बातों को इग्नोर कर एफडी की तरफ बढ़े तो आप शानदार लाभ से वंचित हो सकते हैं. कई मामलों में तो आपका मूलधन भी खतरे में पड़ सकता है.