Personal Finance: नॉर्वे, नीदरलैंड की तर्ज पर भारत में भी सभी के लिए आ रही पेंशन स्कीम UPS क्या है? जानें पूरी डिटेल
Finance Pension Scheme: Personal Finance की इस सीरीज में हम आपको यूनिवर्सल पेंशन स्कीम की अभी तक की जानकारी से रूबरू तो करा रहे हैं. हम ये भी बता रहे हैं कि इसकी जरूरत क्यों पड़ी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
Universal Pension Scheme: दूसरे देशों की तर्ज पर भारत में भी नान सैलरीड एम्प्लाई, गिग वर्कर्स, मजदूर और असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए केंद्र सरकार एक बेहतर पेंशन स्कीम लाने की तैयारी कर रही है. इस स्कीम का फायदा वेतन भोगी कर्मचारी भी ले सकते हैं. चूंकि एनपीएस, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) और प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना पहले से ही चल रही हैं. सवाल ये है कि फिर यूनिवर्सल पेंशन स्कीम (UPS) को लाने की तैयारी सरकार क्यों कर रही है इसकी क्या खास बाते हैं. ये यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) से कितना अलग है?