Personal Finance: तेजी से क्यों गिर रहा शेयर बाजार, कब आएगा इसमें उछाल? ऐसे वक्त में क्या करें?
भारत के आर्थिक विभाजन की हकीकत इंडस वैली रिपोर्ट बता रही है. इसके अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था तीन भागों में बंट गई है. इस विभाजन में है शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव की नब्ज.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
शेयर बाजार में इस साल निवेशकों को 45 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान हो चुका है. साल की शुरुआत के महज दो महीनों में ही यह गिरावट दर्ज की गई है. शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है. निवेशक घबराए हुए हैं. अचानक ये सब क्यों हो रहा है? कब थमेगी ये गिरावट? क्या होगा शेयर बाजार का भविष्य? क्या पैसे निवेश करना बंद कर दें? ऐसे कई सवाल निवेशकों के मन में हैं. हम आपको TAK चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर के साप्ताहिक कार्यक्रम 'हिसाब-किताब' से इस पूरे विषय को समझाने जा रहे हैं.
