आम आदमी को लग सकता है बड़ा झटका! बढ़ सकता है पेट्रोल-डीजल और LPG का दाम
पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत. 4 साल बाद पहली बार ईंधन के दाम बढ़ने की संभावना. जानें क्या है सरकार की पूरी तैयारी.
ADVERTISEMENT

फाइल फोटो: इंडिया टुडे.
देश में महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी के लिए एक और टेंशन बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस (LPG) की कीमतों में जल्द ही बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. करीब चार साल के लंबे अंतराल के बाद ईंधन की कीमतों में यह बदलाव होने की प्रबल संभावना जताई जा रहा है.