प्राइवेट तेल कंपनी 'नायरा एनर्जी' ने दिया तोहफा, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर हुआ सस्ता
1 जुलाई 2026 से निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी तेल कंपनी 'नायरा एनर्जी' ने पेट्रोल के दाम 5 रुपये और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर घटा दिए हैं. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरने से यह राहत मिली है. हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
ADVERTISEMENT

Nayara
जुलाई महीने की शुरुआत आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी 'नायरा एनर्जी' (Nayara Energy) ने देश भर में अपने पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी कटौती का एलान किया है. कंपनी ने पेट्रोल की कीमतों में सीधे 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी कर दी है. Nayara की ये नई दरें बुधवार, 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई हैं.