PLI Yugal Suraksha Scheme: एक प्रीमियम पर पति-पत्नी दोनों का 50 लाख का बीमा और सरकार की फुल गारंटी भी, जानें डिटेल

युगल सुरक्षा योजना (Yugal Suraksha) पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस की पति-पत्नी के लिए संयुक्त जीवन बीमा पॉलिसी है. इसमें कम प्रीमियम पर उच्च बोनस और सरकारी गारंटी के साथ जीवन सुरक्षा मिलती है.

ADVERTISEMENT

PLI
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

बात जब इंश्योरेंस की आती है तो तमाम योजनाओं के बीच कन्फ्यूजन बढ़ना लाजिमी है. उसमें भी कपल को अलग-अलग बीमा कराना पड़ता है और प्रीमियम भी अलग-अलग जाता है. 'प्यार साझा हो सकता है तो जीवन बीमा क्यों नहीं?' कुछ इसी सोच के साथ इंडिया पोस्ट ने ये अपनी खास बीमा योजना युगल सुरक्षा लॉन्च की थी.