PM मोदी ने किया 'Next Generation GST रिफॉर्म' का ऐलान, इससे कौन सी चीजें होंगी सस्ती?
Next-Generation GST Reform: प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में नेक्स्ट-जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म की बात कहकर एक बड़े बदलाव का संकेत दिया है.
ADVERTISEMENT

GST Reform
Next-Generation GST Reform: प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में नेक्स्ट-जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म की बात कहकर एक बड़े बदलाव का संकेत दिया है. सरकार अब 12% के GST स्लैब को खत्म करने और उसमें आने वाले सामानों को 5% और 18% के स्लैब में फिर से बांटने पर विचार कर रही है. अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो यह 2017 में GST लागू होने के बाद सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म होगा. इससे आम जनता और कारोबारियों दोनों पर असर पड़ेगा.