PM Modi Appeal on Gold: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर! फेस्टिव सीजन में 12% तक गिर सकती है सोने की बिक्री

पीएम मोदी की गैर जरूरी खरीदारी से बचने की अपील, सोने के ऊंचे दाम और बढ़ी ड्यूटी के बीच त्योहारों में मांग, बिक्री और आयात पर कितना असर पड़ सकता है, समझिए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

अक्तूबर नवंबर में त्योहार और शादियां सोने की मांग बढ़ाते हैं

भारत चीन के बाद सोने का दूसरा बड़ा उपभोक्ता देश है

पिछले साल सितंबर से 24 कैरेट सोने का भाव करीब 39 फीसदी बढ़ा

PM Modi Appeal on Gold: भारत में फेस्टिव सीजन शुरू होने के साथ ही सोने की खरीदारी को लेकर बाजार में हलचल बढ़ जाती है. अक्तूबर और नवंबर का समय देश में गोल्ड की बिक्री के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इस दौरान दिवाली, धनतेरस के साथ-साथ शादियों के लिए भी बड़ी संख्या में लोग सोना और सोने के गहने खरीदते हैं. लेकिन इस बार सोने की मांग पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील के बाद जानकारों का अनुमान है कि इस फेस्टिव सीजन में सोने की बिक्री 10 से 12 फीसदी तक कम हो सकती है.