सोने में गिरावट के बीच पोलैंड का बड़ा खेल, खरीदा 82 टन गोल्ड, मिले कई संकेत

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट के बीच पोलैंड ने इस साल 82 टन सोना खरीदा है. जानिए केंद्रीय बैंक गिरावट को मौका क्यों मान रहे हैं और बाजार क्या कह रहा है.

ADVERTISEMENT

पोलैंड ने सोने में किया बड़ा खेल
पोलैंड ने सोने में किया बड़ा खेल
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

जनवरी की ऊंचाई से सोना करीब 30 प्रतिशत तक टूट चुका है

जून में सोने ने 2008 के बाद बड़ी मासिक गिरावट दर्ज की

फेड के सख्त रुख और बॉन्ड रिटर्न से बिकवाली बढ़ी

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच पोलैंड का केंद्रीय बैंक लगातार खरीदारी बढ़ा रहा है. इस साल अब तक पोलैंड 82 टन सोना खरीद चुका है. जब छोटे निवेशक गिरावट में सोना बेच रहे हैं और बड़े ट्रेडर मुनाफावसूली कर रहे हैं, तब दुनिया के कुछ केंद्रीय बैंक इसे खरीद का मौका मान रहे हैं. इसी वजह से बाजार में यह चर्चा तेज है कि क्या सोने में आगे फिर बड़ी तेजी आ सकती है.