रोजाना ₹50 बचाकर बन सकता है 35 लाख का फंड, जानिए पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना में कितना देना होगा प्रीमियम

पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना ग्रामीण डाक जीवन बीमा कार्यक्रम का हिस्सा है. 19 से 55 साल की उम्र के लोग इसमें निवेश कर सकते हैं. ₹10,000 से ₹10 लाख तक की पॉलिसी ली जा सकती है. करीब ₹1,500 मासिक निवेश पर मैच्योरिटी में 35 लाख रुपये तक मिलने की जानकारी दी गई है.

ADVERTISEMENT

Post Office Scheme
Post Office Scheme
Google CTA

पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं देश के लाखों लोगों के लिए निवेश का भरोसेमंद जरिया हैं. खासकर ग्रामीण इलाकों में पोस्ट ऑफिस की सेविंग और इंश्योरेंस स्कीम काफी लोकप्रिय हैं. ऐसी ही एक योजना है ग्राम सुरक्षा योजना. इसमें नियमित तौर पर छोटी रकम जमा करके बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है.