Personal Finance: पोस्ट ऑफिस की धांसू स्कीम, एक बार निवेश, हर महीने ₹9,250 की गारंटीड कमाई!

Personal Finance: पोस्ट ऑफिस विभिन्न आयु वर्ग और आय वर्ग के लोगों के लिए कई बचत योजनाएं चलाता है, जिनमें न केवल ज़बरदस्त रिटर्न मिलता है, बल्कि निवेश की सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है.

ADVERTISEMENT

Post Office Schemes
Post Office Schemes
google news

Personal Finance: हर कोई अपनी गाढ़ी कमाई को ऐसी जगह निवेश करना चाहता है, जहाँ पैसा सुरक्षित रहे और रिटर्न भी शानदार मिले. लेकिन रिटायरमेंट के बाद नियमित आय की चिंता बड़ी समस्या बन जाती है, खासकर जब नौकरी में अच्छी पेंशन न हो. ऐसे में, भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए पहले से ही योजना बनाना बेहद ज़रूरी है. पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) इसी समस्या का शानदार समाधान है, जो आपको हर महीने एक तय रकम कमाने का मौका देती है. आइए, इस स्कीम के फायदों को विस्तार से समझते हैं.