करोड़पति बनने का 15X5X5 फॉर्मूला, PPF में ऐसे तैयार हो सकता है ₹1 करोड़ से ज्यादा का फंड
पीपीएफ के 15X5X5 फॉर्मूले से जानें कैसे 1.5 लाख रुपये सालाना जमा, 25 साल तक लगातार निवेश और ब्याज पर ब्याज का असर मिलकर 1 करोड़ से ज्यादा फंड बना सकता है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
15X5X5 फॉर्मूले से 25 साल में 1 करोड़ का फंड
हर साल 1.50 लाख रुपये निवेश से बड़ा कॉर्पस
पीपीएफ में 15 साल बाद 5-5 साल का विस्तार
अगर आपका लक्ष्य लंबे समय में करोड़पति बनने का है, तो इसके लिए सिर्फ ज्यादा कमाई ही जरूरी नहीं है. सही बचत रणनीति और लंबे समय तक निवेश भी बड़ा फंड तैयार करने में मदद कर सकता है. डाकघर की सार्वजनिक भविष्य निधि यानी पीपीएफ योजना इसी तरह का एक विकल्प है, जिसमें लंबे समय तक निवेश करके चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा उठाया जा सकता है. पीपीएफ में निवेश की मूल अवधि 15 साल होती है.
