Pre-Market Update: 22 सितंबर को बाजार में तेजी या मंदी? GIFT Nifty से मिले बड़े संकेत!

22 सितंबर 2026 को GIFT Nifty और अमेरिकी बाजारों से मिले मजबूत तेजी के संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद है. कच्चा तेल फिसलने और आईटी-सेमीकंडक्टर शेयरों में आई तेजी से आज वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार को सहारा मिल सकता है.

ADVERTISEMENT

Pre Market Update
Pre Market Update
Google CTA

मंगलवार (22 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट्स से काफी मजबूत संकेत मिल रहे हैं . GIFT Nifty करीब 65 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है . वहीं, सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली और Nasdaq पहली बार 27,100 के पार बंद हुआ . हालांकि, इस हफ्ते दुनिया भर के बाजार की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात पर रहेगी .