शेयर बाजार प्री-मार्केट अपडेट: क्या आज दिखेगी रिकवरी या दबाव रहेगा बरकरार? जानिए ग्लोबल संकेत, सपोर्ट लेवल्स और IPO अपडेट्स

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुला संकेतों और Nvidia के शानदार नतीजों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रहने के आसार हैं.क्लोजिंग सेशन में पिछले दिन हुई भारी गिरावट के बाद आज बाजार में दायरा-बद्ध कारोबार और चुनिंदा शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

ADVERTISEMENT

शेयर प्री मार्केट अपडेट
शेयर प्री मार्केट अपडेट
Google CTA

27 अगस्त 2026, गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सतर्क रहने की संभावना है. सितंबर सीरीज के पहले दिन बाजार में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था, जहां क्लोजिंग एडजस्टमेंट (CAS) सेशन के दौरान दोपहर 3:15 बजे के बाद निफ्टी अचानक 288 अंक टूट गया. हालांकि, सितंबर सीरीज के लिए रोलओवर आंकड़े काफी अच्छे दिखाई दे रहे हैं, जिससे बाजार के दायरे में रहने और चुनिंदा शेयरों में एक्शन की उम्मीद है.