Share Market Update: क्रूड ऑयल में लगी आग और Fed फैसले से पहले दबाव में बाजार, जानें आज के अहम सपोर्ट लेवल्स!
सऊदी में पाइपलाइन बंद होने से ब्रेंट क्रूड $108 के पार पहुंच गया है, वहीं आज आने वाले US Fed के फैसले से पहले भारतीय शेयर बाजार पर भारी दबाव देखने को मिल रहा है. निफ्टी लगातार छठे हफ्ते गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जहां आज 22,950-23,000 के स्तर अहम सपोर्ट का काम करेंगे.
ADVERTISEMENT

शेयर मार्केट टुडे
Stock Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार के लिए संकेत काफी सुस्त और दबाव वाले नजर आ रहे हैं. लगातार छठे हफ्ते बाजार में गिरावट देखी जा रही है और सितंबर महीने में अब तक निफ्टी 962 अंक (-2.6%) तक टूट चुका है. कल की तेजी बाजार में 5 मिनट भी नहीं टिक सकी और बिकवाली करने वाले हावी रहे. आज गिफ्ट निफ्टी सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. एशियाई बाजारों की शुरुआत सुस्त रही है, जहां जापान का निकेई आधा प्रतिशत नीचे और कोरिया का कोस्पी हल्का ऊपर कारोबार कर रहा है. US में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5% के करीब पहुंच गई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है.
