Stock Market Today: मिडिल ईस्ट में शांति से क्रूड ऑयल धड़ाम, भारतीय बाज़ार में बड़ी तेज़ी के संकेत
Stock Market Today: खाड़ी देशों में तनाव घटने से कच्चे तेल में 8% की भारी गिरावट आई है, जिससे आज GIFT Nifty में उछाल के साथ शेयर बाजार में रिकवरी और तेज़ी के संकेत हैं.
ADVERTISEMENT

Stock Market Today
हफ़्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाज़ार के लिए वैश्विक संकेतों से राहत की बड़ी खबर आ रही है. पिछले 13 दिनों से खाड़ी देशों (Middle East) में जारी तनाव के बाद अब शांति के संकेत मिल रहे हैं. अमेरिका ने लगातार तीसरे दिन कोई हमला नहीं किया है और ईरान ने भी गल्फ देशों पर अपने जवाबी हमले रोक दिए हैं.
