Pre-Market Updates: ग्लोबल बाज़ारों में हाहाकार, क्या आज संभल पाएगा निफ्टी? पढ़ें आज के टॉप ट्रिगर और IPO लिस्टिंग

Share Markey Today: ग्लोबल तनाव और कच्चे तेल में उछाल के कारण आज भारतीय शेयर बाज़ार पर भारी बिकवाली का दबाव रह सकता है. ऐसे में निवेशकों की नज़र निफ्टी के 24,040 सपोर्ट लेवल, आज होने वाली दो बड़ी IPO लिस्टिंग्स और खबरों वाले शेयरों पर रहेगी.

ADVERTISEMENT

Share market Today
Share market Today
Google CTA

19 अगस्त 2026: आज भारतीय शेयर बाज़ार की शुरुआत काफी सुस्त और दबाव वाली हो सकती है. वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tension) और कच्चे तेल के बढ़ते दामों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आज बाज़ार खुलने से पहले क्या-क्या संकेत मिल रहे हैं.