Pre-Market Update: मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में हलचल, आज Wipro और Tech Mahindra समेत कई बड़े नतीजों पर रहेगी नजर

प्री-मार्केट अपडेट 16 जुलाई 2026: जानिए आज निफ्टी के सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल्स. विप्रो, टेक महिंद्रा के नतीजों और पेटीएम, अदानी पावर जैसे शेयरों का अपडेट.

ADVERTISEMENT

NewsTak
आज कैसा रहेगा शेयर बाजार. जानें प्री-मार्केट आपडेट.
Google CTA

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन काफी उठापटक भरा रह सकता है. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत एक सीमित दायरे में होने की उम्मीद है. एक तरफ जहां अमेरिकी बाजारों में मजबूती देखी गई है, वहीं एशियाई बाजारों, खासकर जापान के निक्केई (Nikkei) और कोरिया के कोस्पी (Kospi) में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.