Share Baazar Pre-Market: अमेरिका-ईरान तनाव और क्रूड ऑयल की उछाल से बाजार में हलचल, आज बाजार में मचेगा गदर या बुल्स संभालेंगे मोर्चा?

Share Market Pre-Market: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत वैश्विक तनाव, अमेरिका-ईरान संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच होने जा रही है. साथ ही रिलायंस, HDFC बैंक, ICICI बैंक, Axis बैंक, Kotak Mahindra Bank और PNB समेत कई दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार की दिशा तय करेंगे.

ADVERTISEMENT

Share Baazar Pre Market
Share Baazar Pre Market
Google CTA

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज हफ्ते का पहला कारोबारी दिन बेहद उतार-चढ़ाव भरा और एक्शन से भरपूर होने की उम्मीद है. एक तरफ जहां वैश्विक पटल पर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसी परिस्थितियां लगातार गंभीर होती जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ घरेलू बाजार में कॉर्पोरेट नतीजों का सबसे बड़ा सैलाब आया है. अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर, ईरान के खुज़ेस्तान प्रांत में निर्माणाधीन डारखोविन न्यूक्लियर साइट पर हुए हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है. इन्हीं उथल-पुथल के बीच जानिए आज के लिए जरूरी मार्केट अपडेट.