मार्केट में अगले धमाके की तैयारी? ब्रोकरेज ने 40 स्टॉक्स पर लगाया दांव !

पहली तिमाही के नतीजों के बाद बाजार में मजबूत कमाई और बैलेंस शीट वाले शेयरों पर फोकस बढ़ा है. जानिए किन शेयरों पर मोतीलाल ओसवाल और एक्सिस सिक्योरिटीज को भरोसा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

पहली तिमाही में 19 सेक्टर ब्रोकरेज के अनुमान से बेहतर रहे

ओएमसी हटाने पर बिक्री, एबिट्डा और मुनाफा अनुमान से ऊपर रहे

निफ्टी कंपनियों का मुनाफा करीब 18 फीसदी बढ़कर दस तिमाही शिखर पर

शेयर बाजार में अगली तेजी सिर्फ Nifty और Sensex के दम पर आएगी या फिर अब Stock Picking का दौर शुरू हो चुका है? Q1FY27 के मजबूत नतीजों के बाद बाजार को लेकर ब्रोकरेज का नजरिया बदलता दिखाई दे रहा है. अब फोकस सिर्फ Index की चाल पर नहीं, बल्कि उन कंपनियों पर है जिनकी कमाई मजबूत है, Balance Sheet बेहतर है और आगे Growth की गुंजाइश दिखाई देती है.