रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा होंगे टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, जानें इनकी पूरी डिटेल
रतन टाटा के जाने के बाद टाटा के समूह की जिम्मेदारी संभालने वालों में कई नाम शामिल थे. इसमें रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा सबसे आगे थे.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
रतन टाटा के सौतेले भाई हैं नोएल नवल टाटा.
टाटा की नई पीढ़ी में लिआ, माया और नेविल टाटा शामिल हैं.
दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद प्रमुख पद्म विभूषण रतन टाटा का बुधवार रात को निधन हो गया. 86 साल के रतन टाटा के मुंबई के ब्रीच कुंडी अस्पताल में आखिरी सांस लेने के बाद ये सवाल खड़ा हो गया था कि रतन टाटा का उत्तराधिकारी कौन होगा? अगर उनके बच्चे होते तो शायद ये सवाल कभी खड़ा नहीं होता, लेकिन रतन टाटा अविवाहित थे. लिहाजा अब उनकी 3800 करोड़ की नेटवर्थ के वारिस के बारे में हर कोई जानना चाहता है. इसी बीच शुक्रवार को ये फैसला हो गया कि रतन टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नोएल टाटा होंगे.