Rupee Update: RBI की 107 अरब डॉलर रणनीति अब रुपये पर ही क्यों डाल रही दबाव ?
रुपये को संभालने के लिए आरबीआई ने जो फॉरवर्ड डॉलर सौदे किए थे, वही अब चुनौती बन रहे हैं. 107 अरब डॉलर की पोजीशन घटाते समय तेल और डॉलर का दबाव बढ़ सकता है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
पिछले दो साल रुपये पर तेल, डॉलर और बिकवाली का दबाव रहा
दबाव घटाने को आरबीआई ने सीधे बिक्री की जगह फॉरवर्ड सौदे किए
मई 2026 तक यह फॉरवर्ड पोजीशन बढ़कर 106.7 अरब डॉलर पहुंची
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) पिछले दो साल से रुपये को लगातार दबाव से बचाने के लिए कई कदम उठाता रहा है. विदेशी निवेशकों की बिकवाली, डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भारतीय मुद्रा पर लगातार दबाव बनाए रखा. ऐसे माहौल में RBI ने सिर्फ विदेशी मुद्रा भंडार से डॉलर बेचने पर निर्भर रहने के बजाय एक अलग रणनीति अपनाई. यही रणनीति अब उसके लिए नई चुनौती बनती दिख रही है. मई 2026 तक RBI की शॉर्ट डॉलर फॉरवर्ड पोजीशन करीब 106.7 अरब डॉलर यानी लगभग 107 अरब डॉलर तक पहुंच गई. अब केंद्रीय बैंक इस बड़ी पोजीशन को धीरे-धीरे कम करना चाहता है. हालांकि, यही प्रक्रिया सबसे मुश्किल साबित हो सकती है.
