Rupee Rises: रुपया होने वाला था धड़ाम, RBI ने ब्रह्मास्त्र चलाकर बचाया !
रुपये पर दबाव बढ़ा तो आरबीआई ने डॉलर बेचकर बाजार को सहारा दिया. कच्चे तेल की महंगाई और वैश्विक तनाव चुनौती बने हैं, लेकिन मजबूत भंडार से राहत दिख रही है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कच्चे तेल की तेजी से भारत के आयात बिल पर दबाव बढ़ा
पश्चिम एशिया तनाव ने एशियाई मुद्राओं में बेचैनी और बढ़ा दी
घरेलू शेयर बाजार की तेजी ने रुपये को अतिरिक्त सहारा दिया
भारतीय रुपये पर हाल के दिनों में बढ़ते दबाव के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी चर्चा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि वैश्विक करेंसी बाजार में भी होने लगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुपये को रिकॉर्ड निचले स्तर तक फिसलने से रोकने के लिए RBI ने पिछले शुक्रवार को विदेशी मुद्रा बाजार में करीब 7 बिलियन डॉलर बेचे. माना जा रहा है कि पिछले कई महीनों में यह केंद्रीय बैंक के सबसे बड़े प्रत्यक्ष हस्तक्षेपों में से एक था.
